जोगी रे , क्या जादू है तेरे प्यार मे ....
जाने ना .. जाने ना .. जग को खबर कब होगी

जग के सुख हैं प्रतीति,
सच्ची बस तेरी प्रीति,
प्राप्त उसे ही करना, ओ जोगी..

जीने का सही तरीका,
तुमसे ही हमने सीखा,
बदली है ये जिंदगानी, ओ जोगी..

तेरे दर खुशियां लहराए,
सब झूमें नाचे गाए,
तुमसे ही रौनक सारी, ओ जोगी..

ना दौलत ना प्रतिष्ठा,
मैं चाहूं तुममें निष्ठा,
तू ही है ऊँची कमाई, ओ जोगी..

तेरी मेरी प्रीत का धागा,
जोगी कभी ना टूटे,
छूटे ना तेरा गुरुद्वारा, ओ जोगी..

तू रब की मूरत है,
दिखे सबमें प्रभु तू है
सब में तू ही समाया, ओ जोगी.......

कण-कण में तेरी सत्ता,
तेरे बिन ना हिलता पत्ता
तू ही सबका सहारा, ओ ओगी.......

शबरी का तू रामा,
मीरा का तू श्यामा
हम सब का तू प्यारा, ओ जोगी.......

तेरी करुणा जिसपे होती,
वो पाता ज्ञान के मोती
सोती किस्मत जगती, ओ जोगी....

तेरा नाम है सबसे प्यारा,
हम सबका तू आधारा,
नैया भव से तारी, ओ जोगी..

तूने जीना हमें सिखाया,
भक्ति का मार्ग दिखाया,
सार हमें समझाया, ओ जोगी..


Jogi re, kya jadu hai tere pyar me...
Jaane naa.. jaane naa.. jag ko khabar kab hogi

Jag ke sukh hai prateeti,
Sacchi bus teri preeti
Prapt usey hi karna, o Jogi

Jeene ka sahi tareeka,
Tumse hi humne seekha,
Badle hai ye zindgani, o Jogi

Tere dar khushiyan lehraye
Sab jhume nache gaye,
Tumse hi raunak sari, o Jogi

Na dulat na pratishtha,
Main chahu tumme nishtha,
Tu hi hai unchi kamai, o Jogi

Tere meri preet ka dhaga,
Jogi kabhi na tute,
Chhute na tera gurudwara, o Jogi

Tu rab ki murat hai,
Dikhe sab me prabhu tu hai,
Sab me tu hi samaya, o Jogi

Kan kan me teri satta,
Tere bin na hilta patta,
Tu hi sab ka sahara, o Jogi

Shabri ka tu Rama,
Mira ka tu Shyama,
Hum sab ka tu pyara, o Jogi

Teri karuna jispe hoti,
Vo pata gyan ke moti,
Soti kismat jagti, o Jogi

Tera naam hai sabse pyara,
Hum sab ka tu adhara,
Nayia bhav se tari, o Jogi

Tune jina hume sikhya,
Bhakti ka marg dikhaya,
Saar hume samjhaya, o Jogi

No comments:

Post a Comment